फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार सीडी अस्पताल में पल्मोनोलॉजी के इलाज के लिए लेजर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सीडी अस्पताल में पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के इलाज में लेजर की सुविधा जोड़ दी है। लेजर इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट के लिए एक उपयोगी उपकरण है। यह विभिन्न श्वसन रोगों के प्रबंधन में सहायक है, जैसे सेंट्रल एयरवे ऑब्स्ट्रक्शन और अलग-अलग इटीयोलॉजी के हीमोप्टाइसिस (खून की खांसी) जैसे रोग। यह सुविधा जम्मू-कश्मीर में पहली बार सीडी अस्पताल में शुरू हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि यहां सीडी अस्पताल में यह सुविधा शुरू की गई है। इससे पहले, इस तरह के श्वसन रोगों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में रोगियों को जम्मू-कश्मीर के बाहर उच्च केंद्रों में भेजा जाता था।
डॉ. नवीद नजीर शाह ने बताया कि आज दो मामलों को अंजाम दिया गया। पहला कठोर ब्रोंकोस्कोपी का उपयोग करके जनरल एनेस्थीसिया के तहत किया गया और दूसरा लचीला ब्रोंकोस्कोपी का उपयोग करके सचेत बेहोशी के तहत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें