श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव अशोक कौल बुधवार की सुबह बाल बाल बच गए। उनके सरकारी आवास पर एक तेंदुआ घुस आया। वन्यजीव विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ा।
भाजपा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सुबह के समय जब अशोक कौल श्रीनगर के चर्च लेन स्थित सरकारी आवास एस-1 के बाग में सैर कर रहे थे कि अचानक से उनके सामने एक तेंदुआ आ गया। किसी तरह कौल सुरक्षित स्थान की ओर भागने में कामयाब हुए। इसके बाद उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मियों को जानकारी दी। उसके बाद वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़कर ले गई।