श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के जंगल क्षेत्र में मंगलवार रात को तेदुए ने एक हंगुल (कश्मीर हिरण) को मार डाला। अधिकारी के मुताबिक त्राल के शिकारगाह इलाके में बुधवार सुबह एक मादा हंगुल का शव बरामद हुआ। शव को कब्जे में ले लिया है। अधिकारी ने कहा कि हंगुल का शव मिलने से स्पष्ट हो गया है कि शिकारगाह के जंगलों में लुप्तप्राय कश्मीरी हिरण की मौजूदगी है।
हंगुल मध्य एशियाई लाल हिरण की एक उप-प्रजाति है। यह हिमाचल प्रदेश के उत्तरी चंबा जिले और कश्मीर घाटी की ऊंची घाटियों और पहाड़ों में घने जंगलों में पाया जाता है। कश्मीर में यह दाछीगाम राष्ट्रीय उद्यान में पाया जाता है जहां इसे सुरक्षा मिलती है लेकिन अन्य जगहों पर यह अधिक जोखिम में है। हंगुल जम्मू-कश्मीर का राजकीय पशु है।