फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में 4903 बच्चों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पहले दिन 4903 बच्चों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग कश्मीर के निदेशक डॉ. मुश्ताक ने कहा कि बुधवार से अभियान शुरू हो गया है। घाटी में 3.36 लाख बच्चों को वैक्सीन दी जानी है। इसके लिए विभिन्न स्कूलों में लगभग 1534 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। 8वीं कक्षा की छात्रा मदीहा बशीर ने कहा कि वैक्सीन हमारे लिए बहुत जरूरी है क्योंकि अभी भी संक्रमण खत्म नहीं हुआ है। अगर हम टीका नहीं लगाते हैं, तो हमें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। एक अन्य छात्रा बिस्मा मलिक ने कहा कि यह टीका हम सभी के लिए बहुत जरूरी है, यह हमें बीमारी से बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें