श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता गुलाम नबी लोन हंजूरा बुधवार को पार्टी के महासचिव के रूप में वापस हो गए। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर उनकी नाराजगी थी उसे सुलझा लिया गया है।
हंजुरा ने कहा कि पार्टी पदों से उनके द्वारा दिया गया इस्तीफा अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के महासचिव के रूप में अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। मालूम हो कि 9 फरवरी को हंजूरा ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के साथ नाराजगी के बाद सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।