अनंतनाग। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक महिला सरपंच को 6500 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी हफीजा बेगम कुल्हचोहर अनंतनाग की रहने वाली है। एसीबी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सरपंच से पूछताछ की जा रही है।
एसीबी के अनुसार, सरपंच ने मनरेगा से संबंधित एक कार्य के निष्पादन के लिए शिकायतकर्ता से 6500 रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एजेंसी ने एक टीम का गठन किया और बुधवार को सरपंच को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।