फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर की सड़कों पर छात्रों ने उकेरीं सांस्कृतिक कलाकृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को रेजीडेंसी रोड इलाके में स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के छात्रों द्वारा कश्मीर की संस्कृति और विरासत को दर्शाते हुए सड़कों पर कलाकृतियां बनाई गईं। कलाकृतियां बना रहे छात्र लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

श्रीनगर स्मार्ट सिटी के लिए काम कर रही आर्किटेक्ट और प्लानर सबरीना ने बताया कि श्रीनगर देश भर की 100 स्मार्ट सिटीज में से एक है और करीब 25 स्मार्ट सिटीज ने 75 घंटे के पेंटिंग कम्पीटिशन में भाग लिया है जिसमें से श्रीनगर भी एक है। उन्होंने बताया कि इस पेंटिंग में भाग लेने वाले स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर गांदरबल और आईयूएसटी के छात्र हैं। सबरीना के अनुसार इसकी थीम में कश्मीर की संस्कृति को दर्शाने की कोशिश की गई है। एक शिकारा भी रखा गया है जिसे पेंट किया गया है और साथ ही कश्मीर की संस्कृति और मौसम से संबंधित कई पेंटिंग्स भी बनाई हैं। इतना ही नहीं बच्चों के लिए गेम्स भी पेंट की गई है ताकि बच्चे भी आकर्षित हों।
आई लव श्रीनगर सेल्फी पॉइंट
सड़क के बीचों बीच शिकारे को देख लोग काफी उत्साहित हुए। उनका कहना था कि काफी अच्छा लग रहा है इसको देख कर। उन्होंने यह भी कहा कि न केवल स्थानीय बल्कि इसे देखने के लिए पर्यटक भी इस इलाके का रुख करेंगे। बता दें कि हाल ही में श्रीनगर के मुगल गार्डन, निशात बाग के बाहर भी एक आई लव श्रीनगर सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया जोकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें