श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकवाद की जड़ें कमजोर हो रही हैं बदलाव की बयार बहने लगी है। सरकार की नई फिल्म नीति की घोषणा के बाद जम्मू-कश्मीर की वादियों में लाइट, कैमरा, एक्शन की गूंज फिर तेज होने लगी है। सोमवार को कश्मीर पर बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज कश्मीर-एनिग्मा ऑफ़ पैराडाइज की शूटिंग शुरू हो गई। इस वेब सीरीज में मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह,परेश रावल और उर्वशी रौतेला जैसे बालीवुड के सितारे काम कर रहे हैं।
इस वेब सीरीज में 1920 से शुरू होकर कश्मीर के 100 साल के इतिहास को प्रदर्शित करेगा। इससे पहले भद्रवाह और राजोरी में भी पिछले दिनों एक-एक वेब सीरीज की शूटिंग की गई।