श्रीनगर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह द्वारा संचालित संस्था ने कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 50 क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बेड स्थापित किए हैं।
फाउंडेशन के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि संस्था के मिशन 1000 बेड अभियान के तहत एक्सेंचर के सहयोग से ये सीसीयू बेड स्थापित किए गए हैं। एक्सेंचर के सहयोग से यूवी कैन फाउंडेशन आईसीयू वेंटिलेटर, बीपी मशीन, मॉनिटर, ईसीजी मशीन, डिफाइब्रिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर सहित चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का शुभारंभ युवराज सिंह ने डॉ. यशपाल शर्मा, निदेशक (समन्वय), जम्मू-कश्मीर के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और एक्सेंचर के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया था।