फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र अगले साल से

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। लद्दाख में पहले मेडिकल कॉलेज में अगले वर्ष से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसे लेकर लद्दाख एलजी प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. पवन कोतवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

डॉ. कोतवाल ने कहा कि लद्दाख के लेह में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का पहला सत्र वर्ष 2022 में शुरू किया जाना है। इसके लिए प्रीफैब्रिकेटेड ढांचे विकसित किए जाएंगे। संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि इससे जुड़ी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानदंडों के अनुरूप सुविधाएं दी जाएंगी। बैठक के दौरान एसएनएम अस्पताल में 250 बिस्तर क्षमता वाले अस्पताल की डीपीआर पर भी चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों से डॉ. कोतवाल ने कहा कि सर्वे, निविदाएं और अनुबंध से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें