फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी ने श्रीनगर में बढ़ाया संक्रमण, घातक है लापरवाही

Wed, 29 Sep 2021 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर घाटी में मिलने वाले कुल संक्रमितों में आधे से ज्यादा श्रीनगर से हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी में 60 माइक्रो कंटेनमेंट जोन और छह वार्डों में कर्फ्यू।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में कोरोना संक्रमण की स्थिति पिछले कुछ दिनों में खासी गंभीर हुई है। ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। आंकड़े बताते हैं कि घाटी में जितने संक्रमित मामले मिल रहे हैं उनमें आधे से ज्यादा अकेले श्रीनगर से हैं। इसका कारण कोरोना प्रोटोकाल की अनदेखी कर किए जा रहे आयोजनों को बताया जा रहा है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने श्रीनगर जिले में काफी ज़्यादा धार्मिकऔर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसकी वजह से संक्रमण काफी बढ़ गया। आम लोग भी लापरवाही बरतने में पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि किसी भी आयोजन में पहले सिर्फ 25 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति थी जो बाद में 50 कर दी गई। इसके बावजूद शहर में आयोजित होने वाले राजनीतिक व सामाजिक सभी कार्यक्रमों में कोरोना नियमों की अनदेखी के साथ सारे नियमें की धज्जियां उड़ाई गईं। नतीजन संक्रमण के मामले बढ़ गए। बताया जाता है कि रविवार को आयोजित मेगा एयर शो में दस हजार लोग एकत्र हुए थे। 

बताया जाता है कि  सबसे ज़्यादा मामले श्रीनगर के जड़ीबल और लाल बाजार के इलाकों से आये हैं। जिसके चलते यहां के 6 वार्डों,  55 हवल, 56 आलमगरी बाजार, 63 काठी दरवाजा, लाल बाजार का वार्ड 59, लाल बाजार, वार्ड 60 बोटशाह मोहल्ला और वार्ड 61 उमर कॉलोनी में दस दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाना पड़ा। जिले में करीब 60 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


18 वर्ष से ऊपर का सौ फीसदी टीकाकरण अक्तूबर के अंत तक: मुख्य सचिव
 प्रदेश के प्रमुख सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता बताते हैं कि श्रीनगर में 18 वर्ष आयु वर्ग के ऊपर के लोगों की 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन की अक्तूबर के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।  जिले में 45 आयु वर्ग के ऊपर के लोगों में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, जबकि 18-44 साल आयु वर्ग में यह आंकड़ा करीब 78 प्रतिशत पहुंच चुका है। जिले में अभी तक कुल 1037875 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हम जनता के सहयोग से इस आंकड़े और नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं। 

संक्रमण काबू करने के लिए प्रशासन ने उठाए स़ख्त कदम: उपायुक्त
श्रीनगर के उपायुक्त एजाज असद ने बताया कि बढ़ते संक्रमण पर काबू के लिए बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में टास्क फोर्स तैनात कर दी गई है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाप कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

एयर पोर्ट पर प्रतिदिन 300 टेस्ट    
 श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रभारी डॉ. गजाला ने बताया कि उनकी टीम रोजाना करीब 3000 कोविड टेस्ट कर रही है। बिना टेस्ट किसी को भी आगे बढ़ने की अनुमित नहीं दी जाती।

पिछले एक सप्ताह के कोरोना के आंकड़े 
तारीख          प्रदेश में मामले    जम्मू       कश्मीर      श्रीनगर
27 सितंबर     117                55        66            33
 26 सितंबर    127               23        104            56
25 सितंबर     143               35        108            52
24 सितंबर    148                28        120            66
23 सितंबर   172                 21        151            67
22 सितंबर   204                 45        159            80
21 सितंबर   145                 24        121            56
20 सितंबर  128                  19        109            68
विज्ञापन

------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें