फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनोवाल: आयुष संस्थानों की मजबूती के लिए हर संभव कदम उठाएगी सरकार

Thu, 16 Sep 2021 09:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सोनोवाल ने आधुनिक कश्मीर के विकास के लिए आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर विशेष फोकस के साथ आयुष हस्तक्षेप विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि लोगों को सुखी और स्वस्थ जीवन देने के लिए आयुष मंत्रालय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से काम कर रहा है।
विज्ञापन
औषधीय पौधे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष संस्थानों को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है और इस संबंध में हर संभव कदम उठाए जाएंगे। यह बात केंद्रीय आयुष मंत्री और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्र सरकार के जन पहुंच कार्यक्रम के तहत वीरवार को यहां आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान कही। सोनोवाल ने आधुनिक कश्मीर के विकास के लिए आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर विशेष फोकस के साथ आयुष हस्तक्षेप विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कहा कि लोगों को सुखी और स्वस्थ जीवन देने के लिए आयुष मंत्रालय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से काम कर रहा है।

विज्ञापन


भविष्य में एक प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी जहां औषधीय जड़ी -बूटियों पर वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा ताकि उनके लाभों का पता लगाया जा सके। मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पहल एक एकीकृत कारक है जहां समाज के सभी वर्ग एकजुट होते हैं। युवा इसमें गहरी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम पांच मिनट योगाभ्यास करने की सलाह दी। कहा कि इससे सकारात्मक और प्रभावी परिणाम मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर एक विशिष्ट पहचान रखता है। केंद्र सरकार का सपना जम्मू-कश्मीर का विकास है। वह पहले से ही विकास के उद्देश्य से विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों पर काम कर रही है। इससे लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन


123 और स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र विकसित होंगे
अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक बर्दवाज बताया कि पहले चरण और दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर में 164 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि अगले चरण में 123 और केंद्र विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सरकारी कर्मियों को अब विजिलेंस के एनओसी पर ही मिलेगा पासपोर्ट
विज्ञापन


कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
अपने दौरे के दौरान मंत्री ने वहां योग प्रदर्शन सह आयुष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें युवा एथलीटों ने अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने जिला प्रशासन के सहयोग से बारामुला क्रिकेट फोरम द्वारा शौकत अली स्टेडियम में आयोजित बिग बैश टूर्नामेंट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने खेलों को नशे की लत, असामाजिक गतिविधियों जैसे गलत कामों से दूर रखने के अलावा हमारे गतिशील युवाओं की क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यावहारिक जरिया बताया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें