फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजाकोट में एमएलए के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 03 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले की मंजाकोट तहसील के पंजग्राई क्षेत्र में शनिवार को लोगों ने सड़क पर उतरकर स्थानीय एमएलए के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राजोरी-पुंछ नेशनल हाईवे जाम कर एमएलए राजोरी कमर चौधरी के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपहरण की साजिश में शामिल एक पीडीपी कार्यकर्ता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजग्राई क्षेत्र की महिला का एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। मंजाकोट पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों में से एक पीडीपी के कार्यकर्ता है। लोगों ने एमएलए पर उस कार्यकर्ता को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। एमएलए अपने सियासी पहुंच के चलते पुलिस पर पीडीपी कार्यकर्ता को छोड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस अपना काम सही ढंग से कर रही है और एमएलए पुलिस के काम में हस्तक्षेप कर रहे हैं। करीब दो घंटे तक सड़क जाम करने से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मंजाकोट जाकिर शाहीन ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी के दबाव में काम नहीं कर रही है। पुलिस अपहृत महिला की तलाश में जुटी है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। एसडीपीओ के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोलकर प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन


कुछ लोग पीडीपी के कार्यकर्ता को एक साजिश के तहत फंसा रहे हैं। पुलिस पर इस मामले में कोई दबाव नहीं डाला गया है। पुलिस सच को सामने लाए, लेकिन किसी बेकसूर को फंसाया जाना कभी सहन नहीं किया जाएगा।
-कमर चौधरी, विधायक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें