फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने की तालिबान, आईएसआई से महबूबा के संबंधों की जांच की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। महबूबा मुफ्ती की तालिबान टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना करते हुए भाजपा प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर उनकी छल और पाखंड की राजनीति का बंधक नहीं बनेगा। लोगों ने ध्रुवीकरण की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में बार-बार विश्वास जताया है।
विज्ञापन

विबोध गुप्ता रविवार को एंड्रोला गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के अनियंत्रित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकवादी संगठन और हमारे युवाओं के बीच तुलना करके जम्मू-कश्मीर के युवाओं का अनादर किया जा रहा है। इसके लिए पुरजोर तरीके से उनसे माफी की मांग की। विबोध ने कहा तालिबान का समर्थन करने से लेकर पाकिस्तान समर्थक रुख और राष्ट्र विरोधी टिप्पणियों तक महबूबा ने बार-बार जम्मू-कश्मीर की शांति भंग करने की कोशिश की है। तालिबान या आईएसआई के साथ उनके संबंधों की जांच की जानी चाहिए, क्योंकि उनके बयान इन आतंकवादी संगठनों के साथ दोस्ती की गवाही देते हैं।
गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उनसे पीएम नरेंद्र मोदी के नक्शेकदम पर चलने की अपील की। कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में एक नया और मजबूत भारत आकार ले रहा है। आइए इस बदलाव का हिस्सा बनने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें