नौशेरा मे रक्षा बंधन पर बहन भाई को राखी बांधती हुई
नौशेरा। रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर लंबी उम्र की दुआ मांगी। बच्चों व युवाओं को पतंग उड़ाने का जनून रहा। आसमान में रंग बिरंगी पंतगें पूरे दिन उड़ती रहीं। पूर्णिमा को लेकर विभिन्न मंदिरों में सुबह श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। मिठाई व मनियारी की दुकान में भीड़ रही। संवाद