राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में जल निकायों के रेस्टोरेशन में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को अधिकारियों की बैठक की। बैठक में बताया गया कि जिले में मूल जल नेविगेशन सर्किट को बहाल करने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में 810 जलाशयों की मरम्मत के लिए पहचान की गई है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को ग्रामसभा से मंजूरी मिलने के बाद चिह्नित जलाशयों के रेस्टोरेशन का काम शुरू करने को कहा। उन्होंने पानी की कमी वाले क्षेत्रों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का संचयन करके अंडर ग्राउंड वॉटर बॉडीज को रिचार्ज करने पर भी जोर दिया। डीडीसी ने संबंधित विभागों को जिले के सभी जल निकायों को रेस्टोरेशन करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने को कहा। बैठक में एसीडी विजय कुमार, एसीपी अब्दुल राशिद कोहली और डीएससीओ मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।