फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना कमांडर एनसी ने ऐस ऑफ़ स्पेड्स राजोरी डिवीजन का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना कमांडर एनसी ने बुधवार को राजोरी स्थित सेना की ऐस ऑफ़ स्पेड्स डिवीजन का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान सेना में अधिकारियों से बातचीत के दौरान नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति, परिचालन तैयारियों की समीक्षा की और नियंत्रण रेखा और घुसपैठ विरोधी ग्रिड के साथ सुरक्षा बनाए रखने के अथक प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने सैन्य अधिकारियों और जवानों को कड़ी मेहनत करने, सतर्क रहने, आतंकवादियों के मंसूबों को विफल करने और समाज के विकास और प्रगति के लिए रचनात्मक प्रयासों में तालमेल बिठाने का आह्वान किया। वही इस दौरान सैन्य कमांडर ने ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उच्च स्तर की तत्परता की सराहना की और सभी रैंकों की उनके व्यावसायिकता के लिए सराहना की और उन्हें उसी उत्साह और जोश के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनकी भूमिका की सराहना की और उन्हें उभरते खतरों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें