फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विज्ञापन
राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन द्वारा सेरी मे चिकित्स शिवर का आयोजन
विज्ञापन
नौशेरा। सीमावर्ती गांवों के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के लिए शनिवार को ग्राम सेरी में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कलाल स्थित राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने आयोजित किया।
विज्ञापन

सेरी और उसके आसपास के गांवों के लगभग 650 परिवारों ने दिन भर चलने वाले इस चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। शिविर में आए सभी रोगियों की पूरी जांच की गई, और उन्हें निशुल्क दवा दी गई। उपजिला अस्पताल नौशेरा के डॉक्टरों ने भी मरीजों की जांच करने में सेना के डॉक्टरों की मदद की।
इस मौके पर पंचायत मंगला देवी ए के सरपंच बलवंत राज ने कहा कि सेना का निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना सराहनीय कार्य है। इस से पहले भी सेना क्षेत्र में समय समय पर लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। वहीं, पंचायत डींग के सरपंच रामेश चौधरी ने सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि सेना ने कोरोना काल में लोगों की सहायता में कोई कमी नहीं छोड़ी। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें