बुद्धल कबड्डी लीग 2021 टूर्नामेंट आयोजित
राजोरी। जिले के दूरदराज और पिछड़े इलाकों के युवाओं को खेलकूद का मंच प्रदान करने और नशे की लत से दूर रखने के लिए बुद्धल कबड्डी लीग 2021 का आयोजन किया गया। ताहिर-उल-इस्लाम फ्यूल्स पेट्रोल पंप की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता फारूक इंकलाबी ने किया।
सरकारी हाई स्कूल में हो रहे इस 10 दिन के टूर्नामेंट में रियासी और राजोेरी दो जिलों के करीब 150 युवा भाग ले रहे हैं। इस मौके पर फारूक इंकलाबी ने कहा कि खेल युवाओं के समग्र व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सफलता और हार खेल गतिविधियों के दो पहलू हैं। लेकिन, खेल भावना जीवन में बहुत कुछ सिखाती है। यह देखा गया है कि खिलाड़ी जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में बहुत अनुशासित और प्रभावी होते हैं। वह एक व्यवस्थित तरीके से प्रबंधन करते हैं।
इस अवसर पर सरपंच राजनगर बुद्धल शब्बीर अफलातून, सामाजिक कार्यकर्ता मुहम्मद जैद सागर, मंजूर काजी, शाहनवाज खाकी, कय्यूम नाइक, मारूफ बाबा, तनवीर ठाकुर, एजाज बट, इफ्तिखार मलिक, एजाज ठाकुर और शौकत अली उपस्थित थे।