फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे डॉ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
ज़िले के कंडी चिकित्सा ब्लॉक के विभिन्न गावों मे कोरोना सैंपलिंग और वैक्सीनेशन करते कर्मी
विज्ञापन
राजोरी। जिले में सोमवार को सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। वो एक डॉक्टर है, जिन्हें पॉजिटिव पाया गया है। उधर जिले में प्रवर्तन टीमों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को लागू करने के अपने अभियान में बिना मास्क घूमने वाले 197 लोगों का चालान किया और उनसे 23699 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

जिले में दूसरी लहर के दौरान पॉजिटिव पाए गए 7237 मामले में से वर्तमान में 23 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं। इनमें से 18 अस्पतालों में अलग-थलग हैं, एक कोविड केयर सेंटर में और 4 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में आइसोलेटेड 18 में से 3 जीएमसी राजोेरी में, 12 सेना अस्पताल में और तीन जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। सोमवार को जिले भर में 1264 लाभार्थियों (45 वर्ष से अधिक आयु और 18-44 वर्ष आयु वर्ग के बीच) को पहली और दूसरी कोविड वैक्सीन खुराक दी गई।
अब तक जिले में (पहली और दूसरी लहर के दौरान) 5,09,322 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई है, जिनमें से 11110 मामले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। 10852 लोग कोरोना को मात देकर अब तक ठीक हो चुके हैं। 23 अभी भी सक्रिय हैं, जबकि जिले में 235 की मौत कोरोना से हुई है।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिविटी रेट 0.12% है, जबकि रिकवरी रेट 97.68% है। जिले में सोमवार को चार मरीजों को कोरोना को मात देने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर जिले के दूरदराज के इलाकों में कोविड-19 टेस्टिंग और वैक्सीनेशन भी युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें