फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक फेसबुक आईडी, अनजान नंबर से एक महीने से मिल रहीं थीं धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। खांडली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान जसवीर सिंह के घर पर वीरवार को ग्रेनेड हमले के बाद परिवार के सदस्यों ने इसे पुलिस की बड़ी चूक बताया है। परिवार ने कहा कि एक महीने से उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं। घर की लगातार रेकी भी की जा रही थी। इसकी जानकारी पुलिस के साथ साझा की गई थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण इतना बड़ा हादसा हुआ और एक बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन

जसवीर सिंह के परिवार ने बताया कि जसवीर को फेसबुक की कुछ फेक आईडी से धमकियां मिल रही थीं। कई बार अनजान नंबर से कॉल भी आ चुकी थी कि उनको खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी एसएसपी राजोरी, डीवाईएसपी हेड क्वार्टर राजोरी और एसएचओ राजोरी के साथ साझा की गई थी। लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। न ही सुरक्षा प्रदान की गई। परिवार ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती और सुरक्षा प्रदान की होती, तो आज यह दिन नहीं देखने पड़ते।
तीन साल के वीर सिंह को नम आंखों से किया विदा
भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमले में जवान गंवाने वाले तीन साल के वीर सिंह को शुक्रवार को नम आंखों से विदा किया गया। हमले में भाजपा नेता जसवीर सिंह के तीन साल के भतीजे की मौत हो गई थी। शुक्रवार को जब उसे दफन करने के लिए लोग घर से निकले, तो हर किसी की आंखें नम थीं। भाजपा नेता के भाई एवं मृतक मासूम वीर सिंह के पिता कुलबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का नाम पहले से ही वीर रखा था, क्योंकि वह भारत माता का वीर था और भारत माता के नाम पर ही शहीद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें