फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थन्नामंडी के पंगाई इलाके में आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी की थन्नामंडी तहसील के पंगाई इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ के दूसरे दिन भी रुक-रुक कर फायरिंग होती रही, लेकिन अभी तक किसी और आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। शनिवार को तीन बार गोलीबारी हुई।
विज्ञापन

आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने पर सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में वीरवार शाम को घेराबंदी की गई थी। शुक्रवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ था। पंगाई के जंगल क्षेत्र में दो और आतंकियों के मौजूद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि तीन बार फायरिंग हुई। देर शाम तक किसी और आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं थी। सुरक्षा बलों की संयुक्त घेराबंदी के बीच आतंकियों की तलाश की जा रही है।
---
मारे गए एक आतंकी की होगी डीएनए जांच
- शोपियां से पहुंचे परिवार ने कहा - मारा गया एक आतंकी हमारा बेटा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी के पंगाई में मारे गए दोनों आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच शोपियां से राजोरी पहुंचे एक परिवार ने राजोरी पहुंचकर एक आतंकी पर अपना दावा जताया है। थन्नामंडी पहुंचे परिवार सदस्यों में शामिल मोहम्मद यूसुफ तांत्रे ने कहा कि मारे गए दो आतंकियों में से एक रमीज अहमद तांत्रे उनका बेटा है जो कि वर्ष 2018 से लापता था। मोहम्मद यूसुफ ने जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष भी गुहार लगाई। जिला मजिस्ट्रेट ने डीएनए जांच के आदेश जारी किए, जिसके बाद जीएमसी राजोरी से डॉक्टरों की टीम ने मोहम्मद यूसुफ के परिवार के सैंपल लिए हैं। अब इन सैंपल का मिलान मारे गए आतंकी के नमूनों से किया जाएगा। वहीं पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोपियां से आए परिवार को बताया गया है कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा आतंकी था। परिवार सदस्यों के दावे को देखते हुए पुलिस भी छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें