नौशेरा। उपजिला नौशेरा के अंतर्गत पंचायत चौकी (हंडन) में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सेना व पुलिस ने शनिवार को तलाशी अभियान चलाया। दोपहर तीन बजे गांव में पहुंची सेना व पुलिस टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया, जो शाम साढे़ छह बजे तक चलता रहा। इस दौरान हालांकि कुछ मिला नहीं। तलाशी अभियान के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। संवाद