नौशेरा। वाटर वर्कर्स पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन डिवीजन नौशेरा का वीरवार को गठन किया गया। इसमें अशोक कुमार को प्रधान और चेन कुमार उप प्रधान चुने गए। जबकि मोहम्मद आजम वर्किंग प्रधान, और देव राज, खालिक मिर्जा महासचिव चुने गए।
इसके अलावा एसोसिएशन में शाम लाल चेयरमैन, जैमल सिंह संयुक्त सचिव मनोनीत किए गए। इस मौके पर मुकेश कुमार, दविंदर बाली, इब्राहिम चौधरी, पुष्कर राज, राकेश कुमार आदि की मौजूदगी रही। चुने गये पदाधिकारियों ने बैठक कर 52 माह का बकाया वेतन देने की मांग, कामन मिनिमम वेतन लागू किया जाए, सभी अस्थायी कर्मचारियों जिनके सात वर्ष पूरे हो चुके हैं, उन्हें स्थायी किया जाए।