नौशेरा। बाल विद्या मंदिर स्कूल धराट में सोमवार को नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव पर जानकारी देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाल राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि दुनिया भर में युवाओं के बीच नशा एक समस्या बन गया है।
सेरी ब्लॉक की बीडीसी अध्यक्ष नीना शर्मा इस मौके पर पंच, सरपंच और विशेष रूप से युवाओं को नशे से बचने व इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। कलाल राष्ट्रीय राइफल्स के सैन्य चिकित्सकों ने नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव पर समाज को शिक्षित करने के महत्व को स्पष्ट करते हुए युवाओं को नशीले पदार्थों के शुरूआती लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु के कुल 90 व्यक्तियों ने भाग लिया। इनमें 50 युवा थे और बाकी 40 महिलाएं और बुजुर्ग थे।