फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगाते समय करंट से नाबालिग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत बडियाल ब्राह्मणा अपर के गांव देरिया में खेत में पानी लगाते समय मोटर से लगी बिजली की तार की चपेट में आने से नाबालिग को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान विशाल चौधरी (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार को विशाल खेत में पानी लगा रहा था। उसका पिता अजीत कुमार ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक ही खेत में लगी मोटर की तार की चपेट में आने पर विशाल को करंट लग गया। पिता अजीत ने अन्य लोगों के सहयोग से विशाल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। विशाल परिवार का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद गांव में हर कोई दुखी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें