फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने निशुल्क चिकित्सा शिविर किया आयोजित

विज्ञापन
सेना ने निशुल्क चिकित्सा शिविर किया आयोजित
विज्ञापन
राजोरी। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स इकाई ने गरीबों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के मकसद से बुधवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। राजोरी के ठंडीकस्सी गांव में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान लोगों की वास्तविक चिकित्सा आवश्यकताओं को संबोधित किया गया। और, दूरदराज के गांवों से आए लोगों को मुफ्त चिकित्सा सलाह और दवाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन

सेना के डॉक्टरों और नर्सिंग सहायकों ने दूरदराज क्षेत्रों से आए सभी रोगियों का उपचार किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी ने कोविड-19, पीलिया, मलेरिया, वायरल हेपेटाइटिस और आंतों के बुखार जैसी बीमारियों का निवारण करने के उपायों सहित अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जानकारी दी। चिकित्सा शिविर से काफी बुजुर्ग लाभान्वित हुए। स्थानीय लोगों, सरपंचों और पंचों ने सेना के निस्वार्थ प्रयासों की सराहना की। शिविर के दौरान आसपास गांवों के कुल 130 स्थानीय लोगों ने मुफ्त चिकित्सा सलाह और दवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें