राजोरी मे चंडी मां का चौथा विशाल जागरण
राजोेरी। चंडी मां के सेवकों ने रविवार को चंडी मां का चौथा जागरण शाखा ग्राउंड में आयोजित किया। इस दौरान एएसपी विवेक शेखर शर्मा व संतों ने ज्योति जला कर जागरण का शुभारंभ किया।
जागरण की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, और भजनों से संगत को निहाल किया गया। राजोेरी के साथ-साथ जम्मू और सुंदरबनी से आए कलाकारों ने भी जागरण में अपनी छाप छोड़ी और मां का गुणगान किया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने मां के भजन का आनंद लिया। इस दौरान पूरा शहर मां की भक्ति में मगन हो गया। ऐसे लग रहा था कि हर और मां के जयकारे गूंज रहे हैं। जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।