नौशेरा के ऐतिहासिक स्थल ठाकुरद्वारा मे पिछले कई दिनो से मुर्ति स्थापना समारोह की तैयारीओ मे जुट?
नौशेरा। ऐतिहासिक स्थल ठाकुरद्वारा की पहचान खास है। यहां श्री लक्ष्मी नारायण, श्री सीता राम तथा विविध देव प्रतिष्ठा एवं राम कथा एवं संत सम्मेलन का आयोजन 10 अक्टूबर से शुरु होने की तैयारियां कई दिन से चल रही है। हर रोज ठाकुरद्वारा को सजाए जाने का कार्य चल रहा है। इस समारोह की तैयारियों में श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा रहा है।
इस संबंध में श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर संतोष दास मोनी जी महाराज महंत (ठाकुरद्वारा) ने समस्त समाज से अपील करते हुए कहा कि इस धार्मिक समारोह में दोपहर में राम कथा व रात को रामलीला की जाएगी। सम्मेलन में भाग लेकर जीवन को सफल बना कर पुण्य के भागी बनें।