हत्याकांड के बाद प्रदर्शन करते लोग(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रात 12.00 बजे तक प्रेमी और उसका एक साथी घर के पास बैठे इंतजार करते रहे। जब अंकित गहरी नींद में सो रहा था तो उसकी बहन ने प्रेमी और उसके साथी को घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुसाया और अपने भाई का गला रेत कर उसकी हत्या करा दी। पुलिस पूछताछ में प्रिया ने बताया कि उसने ही अंदर से दरवाजा खोलकर प्रेमी को अंदर घुसाया, ताकि उसका भाई उसके रास्ते से हट जाए और वह अपने प्रेमी से विवाह कर सके।
प्रिया छुप-छुपकर फोन पर करती थी घंटों बातें
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रिया के पास प्रेमी का दिया हुआ मोबाइल था। इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। वह छुपकर मोबाइल से प्रेमी से बातें किया करती थी। लोगों व परिवार के अन्य सदस्यों को सिर्फ यह पता था कि प्रिया को जब भी किसी से बात करनी होती है तो वो पिता का फोन का प्रयोग करती है, लेकिन उसके अपने फोन के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने प्रिया से वह फोन भी बरामद कर लिया।
खांडली स्थित भाजपा नेता के घर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी भी जल्द सुलझा ली जाएगी: एसएसपी
एसएसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले राजोेरी के खांडली स्थित भाजपा नेता के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उस गुत्थी को भी सुलझा लिया जाएगा।