फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमकिन योजना के तहत 124 मामलों को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) राजोेरी ने मुमकिन योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को व्यावसायिक वाहन उपलब्ध कराने के 124 नए मामलों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त राजोेरी विकास कुंडल ने की। बैठक में सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद सहित डीआईओ नरिंदर कुमार, एडी रोजगार रेखा रानी, रोजगार अधिकारी असलम बेग और प्रबंधक लीड बैंक अश्विनी शर्मा ने भाग लिया। मुमकिन योजना परिवहन क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को स्थायी आजीविका प्रदान करने के लिए मिशन यूथ की एक पहल है। योजना के तहत उन्हें कामर्शियल वाहन रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं। गहन चर्चा के बाद समिति ने उक्त योजना के तहत 124 नए मामलों को मंजूरी दी। डीडीसी ने अधिकारियों को योजना के बारे में जन जागरूकता पैदा करने और योजना के तहत अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने मिशन यूथ के तहत लाभ प्राप्त करने में युवाओं के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कहा और इस बात पर बल दिया कि जहां कहीं भी आवश्यक हो उनका समन्वय और मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें