स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता लेने के लिए किया जा रहा जागरूक
राजोरी। जिला शहरी विकास एजेंसी की तरफ से नेशनल अर्बन लाइवलिहुड मिशन के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत सहायता लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं सरकरी योजना का लाभ लेने मे लिए कार्यक्रम अधिकारी कविता कुमारी की अध्यक्षता में लोगों को जागरूक कर रहीं जिला प्रबंक मोनिका वैद ने बताया कि इस योजना के तहत 2 लाख तक का ऋण नया उद्यम लगाने के लिए मिलेगा।
इसके अलावा पहले से मौजूद व्यवसाय के लिए भी लोग 2 लाख तक का ऋण ले सकते हैं। योजना के तहत जितना ब्याज बैंक को देना होता है, उसका आधा ब्याज एजेंसी अदा करेगी और आध ब्याज जितनी सब्सिडी मिल जाएगी। इससे कुल मिला कर बिना बयाज के ऋण मिलेगा। लोग अपना कारोबार बढ़ा सकते हैं। मोनिका वैद ने बताया कि इस योजना के तहत अधिक लाभ लेने के लिए लोग ग्रुप लोन भी ले सकते हैं, जिसके तेहत ग्रुप लोन में 6 लाख तक का ऋण मिलेगा और ग्रुप माध्यम से बड़ा काम शुरू किया जा सकता है।