सुंदरबनी। नगर में स्थित ऑटो स्टैंड के पास से गुजर रही जल शक्ति विभाग की पाइप के लीक होने के कारण हो रहे कीचड़ के कारण चालकों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को उन्हाेंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों तथा दुकानदारों ने बताया कि स्टैंड के पास से गुजर रही पाइप कई दिन से लीक है। इस कारण ऑटो स्टैंड पर हर समय कीचड़ जमा रहता है। विभाग के अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद इस पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस कारण मंगलवार को मजबूर होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि ऑटो स्टैंड पर हर समय कीचड़ जमा रहने के कारण न सिर्फ उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि ऑटो स्टैंड से ऑटो में बैठने वाली सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की तरफ से लीक पाइप को ठीक नहीं किया गया तो मजबूर होकर उन्हें विभाग के कार्यालय का घेराव करना पडे़गा। संवाद