फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी राजोरी ने गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने मंगलवार को बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि सूचना विभाग की तरफ से शहनाई वादन के साथ राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत होगी। समारोह पुलिस लाइन में होगा। जहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। परेड में पुलिस, सीआरपीएफ, एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में पेयजल, बिजली, सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं यातायात नियमन, बैठने की व्यवस्था, दमकल की तैनाती, चिकित्सा दल आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों को राष्ट्रीय आयोजन के सुचारु और उत्साही समारोह के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने के लिए कहा। राष्ट्रीय आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को अंजाम देते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों द्वारा पूर्वाभ्यास के दौरान और निर्धारित दिन पर सभी कोविड संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए ताकि संक्रमण के जोखिम से बचा जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त ने जिला पुलिस लाइन का भी दौरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें