फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर बस अडडे के बाहर बेतरतीब खडक वाहनों जाम लगने से लोग पेरशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले के बस अड्डे में हर तरफ और बेतरतीब वाहन खड़े रहने और उसके कारण भीड़ होने को लेकर मेंढर वासी और वाहन चालक काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उपजिला मुख्यालय के पास ही मुख्य बस अड्डा है।
विज्ञापन

जहां से मेंढर से जम्मू, पुंछ, राजोरी की बसें आती जाती हैं। उनका स्टॉप भी यहीं खत्म होता है। उनके साथ-साथ ही यहीं से टाटा सूमो, टेंपो ट्रैवलर मेंढर से जम्मू, पुंछ, श्रीनगर, राजोरी और मेंढर के हर छोटे बड़े गांवों से आते जाते हैं। इससे मेंढर बस अड्डे पर काफी संख्या में वाहन और सफर करने वाले लोगों के जमा हो जाने के कारण हादसे का डर बना रहता है। तकरीबन हर समय जाम लगा रहता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए कमर्शियल वाहन चालकों, मेंढर वासियों राम कुमार, मोहम्मद अली, खान मोहमद, तारा सिंह और सुनील कुमार का कहना था कि प्रशासन को लोगों को पेश आ रही समस्या का हल निकालना चाहिए। क्योंकि दिन प्रति दिन यहां पर गाड़ियों में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले समय में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां बस अड्डे पर गाड़ियों की प्रवेश प्वाइंट और बाहर निकलने का प्वाइंट एक ही है और गाड़ियां भी बहुत हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें