पुंछ। मंडी तहसील में सेना की 25 आरआर ने आपरेशन सद्भावना के अंतर्गत नियत्रंण रेखा पर स्थित गांव चपड़ियां में शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें चापड़ियां, गंतर, खेत आदि ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान सेना के डॉक्टरों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें खानपान में पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
शिविर के उद्घाटन समारोह में पंच, सरपंच, सैन्य अधिकारी और बीएमओ नुसरत उल निसा, कमांडिंग अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। बताया गया मास्क, सामाजिक दूरी और बार-बार हाथ धोएं। ग्रामीणों ने सेना के अधिकारियों का आभार प्रकट किया।