पुंछ। पुंछ विकास प्राधिकरण और नगर पालिका की तरफ से मंगलवार को डेरा संतपुरा नंगाली साहिब में बैसाखी के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान दिन भर में प्रांगण, गुरुद्वारा एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई करते हुए पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ ही दवा और चूने का छिड़काव किया गया।
दोपहर को पुंछ प्राधिकरण के सीईओ मोहम्मद तनवीर और नगर पालिका के सीईओ मुश्ताक अहमद की अगुवाई में दोनों विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में समाज सेवी डेरा संतपुरा नंगाली साहिब पहुंचे। जहां दो दिन बाद बाद गुरुद्वारा में खालसा पंथ सृजन दिवस और बैसाखी मेले का आयोजन किया जाना है। संवाद