फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित माडल हायर सेकेंडरी स्कूल सावजियां में मंगलवार को शिक्षा निदेशक के निर्देश पर बैसाखी के उपलक्ष्य में गोष्ठी और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनवर खान ने स्वागत भाषण में कहा कि इससे जहां देश की इस नई पीढ़ी को एक दूसरे के धर्म एवं इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, जिससे हमारे देश में सांप्रदायिक सौहार्द में वृद्धि होगी। साथ ही देश की एकता मजबूत होगी।
इसके उपरांत रंगारंग कार्यक्रम में रेहान अहमद, सानिया सजजाद, सानियां बांडे, सुरेया खान, सलमान बट्ट और रहील अहमद ने पंजाबी और देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सनीम ऋषि ने मंच संचालन किया। शिक्षकों में मोहम्मद आरिफ, सरफराज अहमद, रश्मि सूदन, ज्योति जमवाल और मुख्तेयार बांडे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें