फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की पुंछ ब्र्रिगेड ने नियंत्रण रेखा से सटे गांव के ग्रामीणों की पानी की किल्लत दूर करने के लिए टैंकियां वितरित की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड ने नियंत्रण रेखा पर स्थित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पानी की टंकियां वितरित की। इन टंकियों में पांच-पांच एवं तीन-तीन सौ लीटर क्षमता की टंकियां वितरित की गईं। ताकि ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना न पड़े। इस उपलक्ष्य में शनिवार को सेना की सिगनल यूनिट की तरफ से एक कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों कुसलियां, अजोट, नक्करकोट, बगयालदरा, शाहपुर औ सैकलू के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत डोवाल मुख्य अतिथि रहे। ब्रिगेड कमांडर ने कहा कि इन टंकियों से आपकी कुछ मुश्किलें कम होंगी और आपकी कठिन दिनचर्या में आसानी आएगी, ऐसी हमें आशा है। आप लोग भरोसा रखें कि सेना भविष्य में भी आपरेशन सद्भावना में आपकी कठिनाइयों को कम करने एवं आपके विकास एवं जीवन को सुलभ बनाने के लिए हर प्रकार का प्रयास करते हुए अपके लिए ओर सुविधाओं का विस्तार करेगी। ग्रामीणो मोहम्मद आजाद, फखर दीन, शहीन बेगम, मोहम्मद बशीर आदि का कहना था हमें पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ता है। हर दिन कई किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं जो घर सड़क के पास हैं वहां सेना की गाड़ी भी पानी उपलब्ध करा देती है, परंतु हमारे पास पानी एकत्र करने के लिए कोई ऐसा साधन नहीं था, जिसमें हम एक बार पानी जमा करके कई दिनों तक उसका प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें