मेंढर में नाका लगार वाहनों के दस्तावेज की जांच करती पुलस।
मेंढर। मेंढर थाना प्रभारी मंजूर कोहली की अगुवाई में पुलिस बल ने शनिवार को मेंढर बाजार में नाका लगाकर ओवरलोड वाहनों, बाइक सवार तीन लोगों और बगैर रजिस्ट्रेशन कागजों के चल रहे वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहनों और बाइकों को जब्त किया और कई के चालान काटे।
इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे बाजार में अनाउंसमेंट कराई गई कि दुकानदार अपना सामान दुकान की हद में रखें। ताकि बाजार आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो। सुरक्षा व्यवस्था में भी सुविधा रहे। बाजारों में नाका लगाने और चेकिंग करने पर एसएचओ का कहना था कि हमें शिकायतें मिली हैं कि बाजार में लड़के बाइकों पार तीन-तीन सवारी बैठते हैं। काफी तेज रफ्तार में चलते हैं। पुलिस के इस कदम की सभी लोगों ने सराहना की और इसे पुलिस अच्छा कदम बताया।