फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने से महिलाओं की मोत एक बच्ची गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के गांव मंगनाड़ में शनिवार को एक कच्चा मकान गिर गया। उसके मलबे में दब कर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2.20 बजे गांव मंगनाड़ निवासी आशिक हुसैन पुत्र मोहम्मद शरीफ का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में घर में मौजूद आशिक हुसैन की पत्नी और उसकी भाभी एवं आशिक की बेटी मकान के मलबे के नीचे दब गईं। मकान गिरते ही आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जब तक वह मलबे को हटाकर उसमें दबी महिलाओं और बच्ची को बाहर निकालते तक तक दोनों महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि बच्ची को बेहोशी की हालत में घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला और लोगों ने दोनों शव एवं घायल को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने मौके पर कानूनी कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों की पहचान जरीना कोसर पत्नी आशिक हुसैन, राहिला कौसर पत्नी लियाकत हुसैन और घायल बच्ची की पहचान असमा कौसर (8) पुत्री आशिक हुसैन के तौर पर हुई है। घायल बच्ची का पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल जारी है। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। एक ही समय में दो महिलाओं की मौत होने से गांव में गम की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें