पुंछ। मेंढर के नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील में सोमवार को कई लोग नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो गए। जिन्हें पूर्व विधायक और पीर पंजाल क्षेत्र के प्रभारी जावेद अहमद राणा ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें क्षेत्र में नेकां को मजबूत करने का आह्वान किया।
सोमवार दोपहर को मनकोट में नेंकां की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जावेद अहमद राणा ने की। इस अवसर पर समाजसेवी मोहम्मद शरीफ बज्जर, सरपंच नसीम अख्तर सहित दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे और नेंकां का दामन थामने की घोषणा की। संवाद