फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद को लेकर पुंछ के बाजारों में की ओचक छापेमारी एंव जांच अभियान,दर्जनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रमजान माह के आखिरी दिनों और आने वाले दिनों मनाई जाने वाली ईद में लोगों को उचित मूल्य पर, उच्च गुणवत्ता एवं ताजे फल, सब्जियां एवं मिठाइयां उपलब्ध कराना सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से वीरवार को बाजार में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर विभिन्न विभागों खाद्य वितरण विभाग, खाद्य सुरक्षा और नगर पालिका ने नगर के बाजारों में छापा मारकर और खाद्यानों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दुकानदारों के चालान काटे गए और उनसे जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान कई दुकानों पर प्रयोग में लाए जा रहे पॉलिथीन के लिफाफे जब्त करते हुए दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। बड़ी मात्रा में गले सड़े फल एवं सब्जियां नष्ट की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों को खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखने, निम्न गुणवत्ता का सामान न बेचने, हर वस्तु के साथ उसका मूल्य चिपकाने और दुकानों पर सूचियां लगाने और बासी फल एवं सब्जियां न बेचने के निर्देश दिए।
नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव अधिकारी मुश्ताक अहमद की अगुवाई में बाजारों में कार्रवाई की गई। इस दौरान सब्जी, फलों, मिठाई, किराना, मांस, अंडे और बेकरी की दुकानों पर छापा मारा गया। दुकानदारों को खाद्य नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें