फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तैहसील के डून्नूगाम में आग लगने से एक घर जल कर राख

विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तैहसील के गांव डून्नूगाम में एक घर में लगी आग - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के गांव डून्नूगाम में वीरवार दोपहर बाद आग लगने से टीन और लकड़ी का बना एक मकान जल कर राख हो गया। समय रहते घर में मौजूद लोगों के बाहर भाग जाने के कारण किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दोपहर बाद मंडी तहसील के गांव डून्नूगाम निवासी विधवा शरीफा बेगम पत्नी जमाल मीर जब घर में रोजा इफ्तार के लिए खाना बना रही थीं तो रसोई गैस सिलिंडर ने आग पकड़ी ली, जिससे उठ रहे आग के शोलों ने मकान की लकड़ी एवं टीन की बनी छत को चपेट ले लिया। आग लगते ही शरीफा बेगम बच्चों सहित जान बचाते हुए मकान से बाहर भाग निकल गईं। इस बीच आग का पता चलने पर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। कड़े प्रयास से देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया। उधर इस घटना को लेकर गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित विधवा है। आग से उसका सब कुछ राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें