फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने पुंछ का दोरा किया,बी डी डी,डी डी सी और नगरपालिका पार्षदों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान सोमवार को पुंछ के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कई विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही बीडीसी, डीडीसी और नगरपालिका के पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही विकास एवं प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बसीर खान ने सूचना विभाग की तरफ से जारी एक पत्रिका का विमोचन भी किया, जिसमें विकास योजनाओं और स्वरोजगार के बारे में जानकारी प्रकाशित है। सलाहकार के दौरे के दोरान मीडिया को पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया।
विज्ञापन

उपायुक्त इंद्रजीत एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बसीर खान ने कई विकास कार्यों का जायजा लिया। बीडीसी, डीडीसी सदस्यों ने सलाहकार को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। सलाहकार ने कहा कि उपराज्यपाल प्रशासन की प्राथमिकता हर क्षेत्र का विकास कराना है। इसके लिए कई परियोजनाओं पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें