फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने नियंत्रण रेखा के गांव अजोट में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया 450 रोगियों की जांच कर मुफत दवाईयां दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना ने सोमवार को आपरेशन सद्भावना के तहत नियंत्रण रेखा स्थित गांव अजोट में चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें अजोट, कोसलियां, देरियां, गुलपुर आदि के लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ रहने के लिए खानपान पर ध्यान के लिए कहा।
विज्ञापन

शिविर में 450 बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। लोगों को कोरोना से खुद और आस पास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी देते हुए मास्क, सामाजिक दूरी और बार-बार हाथ धोने के बारे में जागरूक किया गया। पंच सुनील कुमार ने सैन्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें