पुंछ। पुलिस की तरफ से सोमवार को नगर स्थित कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज में नटरंग थियेटर के सहयोग से नशा विरोधी एवं सांप्रदायिक सौहार्द जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता और एसएसपी रोहित बसकोत्रा ने की। जबकि डीडीसी अध्यक्ष ताजिम अख्तर और पुंछ ब्रिगेड के कमांडर राजेश कुमार मुख्य अतिथि रहे।
नटरंग के कलाकारों ने लघु नाटकों से नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाली परिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों को उजागर करते हुए उसके सेवन से दूर रहने का आह्वान किया। नटरंग की तरफ से सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने पर बल देते हुए भी नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मनित किया गया। संवाद