फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को साफ रखना हमारा कर्तव्य

विज्ञापन
नौशेरा मे गांधी जयंती समारोह धुमधाम के साथ मनाया गया
विज्ञापन
राजोेरी। राष्ट्रव्यापी आजादी का अमृत कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए नगर परिषद ने एक और पहल की। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए टाउन हाल में ई-वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी लगाने व खराब बर्तन को कचरे में न डालने को कहा। कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ जट्ट सहित अन्य पार्षदों के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि यह हमारा मुख्य कर्तव्य है कि हम अपने शहर को साफ करें। कचरा और अन्य उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को इधर-उधर न फेंके। इससे हमारे सफाई कर्मियों को इस तरह की कचरा सामग्री उठाने में समस्या हो रही है। उनके अनुरोध पर चार टीमों ने कला प्रदर्शनी व बर्तन भंडारों के लिए टाउन हाल राजौरी में आयोजित समारोह में भाग लिया, जिसमें स्वच्छता सेवा भारती जम्मू-कश्मीर राजोेरी इकाई के कार्यकर्ता, नागरिक, छात्रावास के छात्र, नगर परिषद के पार्षदों ने भी भाग लिया। टाउन हाल में पार्षदों ने सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ स्वच्छता अभियान का संकल्प लिया, जिसकी शुरुआत हमारे घर, मोहल्ला और शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखकर करनी है। अनावश्यक कचरा सामग्री के कारण हमारी स्वच्छता टीम को न केवल दैनिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि आम जनता को भी इस तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली
नौशेरा। गांधी जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम म्यूनिसिपल कमेटी में तहसीलदार राजू समयाल की देखरेख में आयोजित किया गया। शपथ समारोह के बाद कमेटी कार्यालय सें सफाई अभियान शुरू किया गया। पार्षद व कर्मचारी मुख्य बस अड्डा से होते हुए झांगड चौक में पहुंचे। अभियान में उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने बताया कि गांधी जी का सपना था कि अहिंसा के साथ सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलन की शपथ ली गई।
विज्ञापन

इस मौके पर गीता कुमारी सब जज कोर्ट, एसडीपीओ जाकिर शाहीन मिर्जा, रोहित कोहली पार्षद, अनु भसीन, सुरेश भगत, सुरजीत सिंह, चमन लाल, रीता रानी की मौजूदगी रही।
वही सिवल डिफेंस कार्यालय में सफाई अभियान शुरू किया गया। भुवनेश्वर शर्मा, गोपाल शर्मा आदि टीम ने सफाई अभियान चलाया। वहीं एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद कांग्रेस नेता की देखरेख में गांधी व शास्त्री जी को याद किया गया। इस मौके पर सुभाष कपूर प्रधान व्यापार मंडल, जगदीश चंद्र साहनी प्रधान सनातन धर्म सभा, रेशव शर्मा, अनमोल सूदन, पंकज, कर्न गुजराल आदि की मौजूद रहे।
गांधी और शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का लिया प्रण
सुंदरबनी। सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सुंदरबनी में यहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के रष्ठि प्रवक्ता पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमाओं पर फूलमालाएं पहनाकर उन्हें याद किया। उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया गया। इसी प्रकार से सुंदरबनी के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रमों का आयोजन करके दोनों नेताओं को याद किया गया।
महात्मा गांधी के सपनों को पूरा कर रही केंद्र सरकार
पुंछ। भाजपा जिला इकाई की तरफ से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर याद किया गया। पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके जीवन एवं देश के प्रति दिए गए बलिदान को नमन करते हुए कार्यकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। जिला प्रधान मोहम्मद रफीक चिश्ती ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का शासन है। सत्तर वर्ष के बाद अगर महात्मा गांधी के सपनों को कोई पूरा कर रहा है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। संवाद
नगर पालिका ने स्वच्छ राजोेरी अभियान शुरू किया
राजोरी। नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती पर टाउन हॉल से मुख्य बस स्टैंड और वार्ड 9, 10, 11, तहसील कार्यालय से छट्टी गली होते हुए स्वच्छ राजोेरी अभियान की शुरुआत की।
अध्यक्ष ने कहा कि इस माह के लंबे कार्यक्रम में परिषद 17 वार्डों के पार्षदों के सहयोग से सभी वार्डों में गतिविधियां आयोजित करेगी। प्रमुख गतिविधियों में लोगों, कर्मचारियों, छात्रों की भागीदारी, वार्डों और कस्बों का सौंदर्यीकरण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध और प्रमुख गतिविधियां होंगी। बरसात में गलियों और नालों की सफाई और रखरखाव पर काम होगा।
कस्बे के सभी आयु वर्ग के लोगों से अपील की कि वे आगे आएं और परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लें।
देश का स्वच्छ बनाने की ली गई शपथ
गांधी जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर चलाए गए सफाई अभियान
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित गांवों में शनिवार को गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। इसमें महात्मा गांधी के देश के स्वाधीनता आंदोलन में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही जगह-जगह सफाई अभियान चलाए गए। सभी कार्यक्रमों के दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने देश को स्वच्छ बनाने की शपथ उठाई।
मुख्य आयोजन जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, डिग्री कालेज और जिला प्रशासन की तरफ से डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मोहम्मद कासिम और प्राचार्य मुशर्रफ हुसैन शाह ने की। डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अखतर और उपायुक्त इन्द्रजीत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा है, रैली को झंडी दिखा कर रवाना किया। उधर मेंढर में एसडीएम साहिल जंडियाल की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया।
प्रतिज्ञा कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ मनाई गांधी जयंती
राजोेरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और स्वच्छता के प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने शनिवार को जिले में स्वच्छता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की। सभी पुलिस प्रतिष्ठानों चौकी, पुलिस स्टेशन और उपमंडल कार्यालय शामिल हैं, शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कार्यालय के कर्मचारियों ने व्यक्तिगत और सामुदायिक दोनों स्तरों पर स्वच्छता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
जिला पुलिस कार्यालय राजोरी में एक विशेष शपथ समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं थानों और पुलिस चौकियों के स्तर पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया और इन टीमों के सदस्यों ने अस्पतालों, व्यस्त सड़कों, चौकों सहित सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
पुलिस कर्मियों ने इन क्षेत्रों की सफाई के अलावा स्वच्छता के लाभों और स्वच्छ भारत के माध्यम से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के सरकार के प्रयास के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। एसएसपी शीमा नबी क़स्बा ने सभी लोगों से समाज की स्वच्छता की अपनी जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध रहने की अपील की।
स्वैच्छिक रक्तदान के साथ मनाई गांधी जयंती
राजोरी। जीएमसी एवं एसोसिएटेड अस्पताल में नागरिक समाज के सहयोग से प्रधानाचार्य डॉ. ब्रिज मोहन और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद हुसैन बाजार की देखरेख में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें संकाय, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग थे। स्वच्छता अभियान और स्वच्छता प्रतिज्ञा में भी भाग लिया। सभी ने जीएमसी में सफाई अभियान में भाग लिया और मरीजों व तीमरदारों को सफाई के महत्व के बारे में बताया और अस्पताल को साफ सुथरा बनाये रखने मे तीमरदारों का भरपूर सहयोग मांगा। वहीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर जीएमसी राजोेरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें पूर्व अध्यक्ष नगर समिति राजिंदर गुप्ता और भाजपा युवा मोर्चा के युवाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 25 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें