पुंछ। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह निचले क्षेत्र में जहां घंटों बारिश होती रही। वहीं इस दौरान मुगलरोड पर पीर की गली के पहाड़ों पर मौसम का पहला हल्का हिमपात हुआ। इसका नजारा सुबह मौसम साफ होने के बाद देखने को मिला। जब पीर पांचाल के हरे भरे मैदान स्थित चोटियां सफेदी ओढ़े हुए नजर आई। इस पहले हिमपात के बाद बन रहे अद्भुत नजारे का दिन भर यात्री आनंद उठाते रहे। संवाद