फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को मेंढर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उप जिला अस्पताल मेंढर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों और गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद खान ने की, जबकि एसडीएम साहिल जंडियाल मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर सरस्वती संगीत कला कें द्र के कलाकारों ने देश भक्ति के साथ ही केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने वाले गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। एसडीएम और बीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से वर्ष 2021-22 को देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का आह्वान किया है, जिसके उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें